पॉलिटिक्स

AAP विधायक की पिटाई का VIDEO VIRAL :नाराज कार्यकर्ताओं ने मारे मुक्के, मंच को छोड़कर भागे AAP के विधायक

Published

on

दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गुलाब सिंह यादव के साथ सोमवार की रात को कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त मारपीट की। इसका एक VIDEO बुहत वायरल हो रहा है। जिसमे देखा जा सकता है कि विधायक खुद को मार से बचाने के लिए भाग रहे हैं, जबकि कुछ लोग उनको मारने के लिए उनका पीछा कर रहे हैं।

विधायक के साथ लोगों ने काफ़ी धक्का-मुक्की की है।कॉलर से पकड़कर उनको मुक्के मारे। हालांकि, इस घटना पर AAP का कोई भी बयान नहीं आया है। CM अरविंद केजरीवाल जी ने अभी तक इस मुद्दे को लेकर कोई भी टिप्पणी नहीं की है।

आइए इसे बहुत ही आसान तरीके से समझते है .

घटना कब और कहां हुई?

AAP विधायक गुलाब सिंह यादव सोमवार की रात को करीब 8 बजे श्याम विहार में अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। उस दौरान यह घटना घटित हुई।

आखिर हुआ क्या था?

बैठक के बीच में एक दम से अचानक हंगामा शुरू हो जाता है। AAP के आक्रोशित कार्यकर्ता अपने ही पार्टी के विधायक के साथ मारपीट शुरू कर देते हैं। उनके कॉलर को पकड़कर धक्का-मुक्की भी करते हैं। जैसे ही यादव जी वहाँ से बाहर निकलने की कोशिश करते हैं, तब ही कार्यकर्ता उनका पीछा करते हुए उन्हें मुक्के मारते हैं। और आखिर में खुद को बचाने के लिए विधायक को वहाँ से भागना पड़ता है।

विवाद कि वजह क्या थी ?

विवाद की वजह का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया। BJP की दिल्ली इकाई ने आरोप लगाया है कि टिकट को बेचने के आरोप में AAP कार्यकर्ताओं ने यादव की पिटाई की है । पार्टी ने कहा की यह कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया थी, जिसका यादव जी ने कड़ा विरोध किया था।

विधायक ने BJP के आरोपों को खारिज करते हुए उनके सवाल का जबाब देने के लिए  ट्वीट(Tweet) किया की , ‘BJP बौखला गई है। वह टिकट को बेचने के बेबुनियाद मुझ पर आरोप लगा रही है। मैं इस समय छावला थाने में हूं। मैंने BJP के नगरसेवक और इस वार्ड से BJP के उम्मीदवार को हमलावरों को बचाने के लिए थाने में मौजूद देखा है। इससे बड़ा सबूत और क्या हो सकता है। मीडिया यहां मौजूद है, वो BJP से यह जरूर पूछें।’

भाजपा का कहना है की टिकट को बेचने के आरोप में AAP कार्यकर्ताओं ने यादव की पिटाई की है । 

BJP के नेता संबित पात्रा ने भी इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने इस पर ट्वीट(Tweet) करते हुए कहा की , ‘ईमानदार राजनीति के नाटक में AAP पार्टी का  अद्धभुत नज़ारा। AAP का भ्रष्टाचार इस प्रकार का है कि उनकी पार्टी के सदस्य ही अपने विधायकों को नहीं छोड़ रहे हैं। आगामी MCD चुनावों में भी इसी तरह के परिणाम उनका प्रतीक्षा कर रहे हैं।’

Check This: मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी ने आरोप लगाया है कि मुख्तार अंसारी के साथ बहुत ही अमानवीय व्यवहार किया गया।

Click to comment

Trending

Exit mobile version