Bigg Boss Voice Vijay Vikram: Bigg Boss 16 में Show को आवाज देने वाले विजय विक्रम दाखिल हुए हैं। विजय विक्रम घर में एक Task के लिए आए हैं। इस दौरान वह सुंबुल और टीना के घर से आया हुआ letter भी पढ़ेंगे।
Bigg Boss Voice Vijay Vikram: सलमान खान का Controversial Reality Show ‘Bigg Boss 16’ को हजारों लोग पसंद करते हैं और इस Show को लंबे समय तक आवाज देने वाले विजय विक्रम की भी अपनी एक अलग ही Fan Following है। विजय विक्रम जब तक दुनिया के सामने नहीं आए थे तब तक यह सवाल लोगों के बीच बना हुआ था कि आखिर Bigg Boss की आवाज आख़िर कौन हैं? और जब वह सामने आए तो हर किसी ने उनके बारे में जानने की कोशिश की। लेकिन वह ‘Bigg Boss’ के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब Bigg Boss की आवाज यानी विजय विक्रम Show में Entry ले रहे हैं, जिसके बाद घरवालों ने अजीब ही expression दिए हैं।
विजय विक्रम की हुई घर में Entry
दरअसल, विजय विक्रम सिंह (Vijay Vikram Singh) ने ‘Bigg Boss 16’ में एक Task के लिए Entry ली है, जिसका प्रोमो सामने आ गया है। upcoming episode में घर में राशन Task होगा, जिसमें घरवालों को परेशान करने के लिए Show में नए चेहरों की Entry होगी। इसमें Bigg Boss की आवाज यानी विजय विक्रम भी शामिल हैं। Show में आकर यह लोग घरवालों को किसी न किसी तरह परेशान करेंगे। लेकिन घरवालों को इन लोगों को पूरी तरह से इग्नोर(ignore) करना है। अगर Contestants ने ऐसा नहीं किया, तो उनसे उनका राशन छिन लिया जाएगा। Show के Promo में साफ ऐसा नजर आ रहा है।
घर में आकर विजय विक्रम ने पढ़ी घरवालों की चिट्ठी
Promo में देखा जा सकता है कि दो लोग शालीन के पीछे पड़े हैं और वह उनके सामने आकर चिकन खा रहे हैं। वहीं, विजय विक्रम पहले टीना दत्ता के पास जाते हैं और उन्हें उनके घर से आया हुआ लेटर पढ़कर सुनाते हैं। इतना ही नहीं, वह टीना के सामने उनके Letter को फाड़ भी देते हैं, जिस वजह से टीना मायूस हो जाती हैं लेकिन वह कुछ नहीं कहतीं। इसी तरह विजय next time सुंबुल तौकीर खान के पास जाते हैं और उन्हें भी उनके पापा की चिट्ठी पढ़कर सुनाते हैं। इसके बाद सुंबुल फूट-फूटकर रोती नजर आती हैं। इस Task का Final Result क्या होता है। यह आने वाले एपिसोड में पता चलेगा। लेकिन सोशल मीडिया पर यह Promo काफ़ी पसंद किया जा रहा है।
Read This: Bigg Boss 16: Ankit Gupta के लिए Priyanka ने लगाया 25 लाख का दांव, Nomination में फंसे Tina Dutta सहित ये तीन सदस्य