खेल

FIFA WC 2022: मेसी को पीछे छोड़ देगा यह 23 साल का स्टार खिलाड़ी? जानिए Golden Boot की रेस में कौन कौन है शामिल

Published

on

fifa world cup 2022 golden boot के गोल्डन बूट रेस में फ्रांस के स्टार खिलाड़ी काइलिन म्बापे पहले नंबर पर है इस List में famous फुटबॉल खिलाडी लियोनल मेसी का नाम भी शामिल हैं.

Golden Boot Race, FIFA WC 2022: FIFA WC 2022 का रोमांच पूरी दुनिया के सिर चढ़कर बोल रहा है. Pre Quarter Final तक FIFA WC एक से बढ़कर एक Interesting Matches खेले जा चुके हैं. वहीं इन Matches के साथ Golden Boot की रेस भी बहुत  दिलचस्प हो गई है. गोल्डन बूट की रेस में फ्रांस के युवा स्टार खिलाड़ी काइलिन म्बापे से लेकर अर्जेंटीना के स्टार और तजरबाकार खिलाड़ी लियोनल मेसी तक के नाम शामिल हैं. और आज हम आपको उन पांच खिलाड़ियों के नाम बताने जा रहे है जो इस लिस्ट में टॉप पर चल रहे हैं.

काइलिन म्बापे

फ्रांस के स्टार युवा खिलाड़ी काइलिन म्बापे का जादू  FIFA WC 2022 मे सिर चढ़कर बोल रहा है. उन्होंने अब तक इस FIFA WC में 5 गोल किया है. वहीं वह World Cup इतिहास में 9 कर चुके हैं. इस मामले में वह अर्जेंटीना के Star खिलाड़ी लियोनल मेसी की बराबरी पर हैं.

लियोनल मेसी

अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी का अनुभव इस FIFA WC में उनकी Team को खूब Benefit पहुंचा रहा है. मेसी अबतक FIFA WC 2022 में तीन गोल कर चुके हैं. गोल करने के race में वह फ्रांस के Star Player काइलिन म्बापे से थोड़ा पिछड़ते दिखाई पड़ रहे हैं। 

बुकायो साका

इंग्लैंड टीम के Star खिलाड़ी बुकायो साका भी Golden Boot Race में शामिल है. उन्होंने अबतक FIFA WC में तीन गोल दागे है. साका ने ईरान के विरूद्ध  दो और सेनेगल के विरूद्ध 1 गोल किया था.

रिचर्लिसन

ब्राजील के खिलाड़ी रिचर्लिसन के लिए भी  FIFA WC 2022 बहुत शानदार गुजरा है. उन्होंने अबतक 3 गोल इस FIFA WC में दागे  हैं. Pre Quarter Final  में दक्षिण कोरिया के खिलाफ उन्होंने बहुत ही अच्छा और कमाल का गोल भी किया था.

अल्वारो मोराटा

स्पेन के खिलाड़ी अल्वारो मोराटा ने  अपनी टीम और अपने लिए अबतक 3 गोल किये है. हालांकि उनकी team Pre Quarter Final में मोरक्को से हार गई है. ऐसे में मोराटा इस Race से बाहर चुके हैं उनका यह सफ़र यही खत्म हो गया हैं। 

Read This: IND vs BAN: बांग्लादेश की भारत पर जीत मिराज ने खोला राज कैसे टीम इंडिया के हाथों से छीन लिया जीता हुआ मैच

Click to comment

Trending

Exit mobile version