खेल

IND vs SA Match Highlights: Ravindra Jadeja ने खोला पंजा, Virat Kohli ने जन्मदिन पर जड़ा विराट शतक, 83 रन पर सिमट गई South Africa

Published

on

IND vs SA Match Highlights, World Cup 2023: South Africa के सामने जीत के लिए 327 Runs का Target था, लेकिन पूरी टीम 27.1 Over में महज 83 Runs पर सिमट गई. India के लिए Ravindra Jadeja ने सबसे ज्यादा 5 Wicket झटके.

IND vs SA Match Highlights: Birthday के दिन Virat Kohli के विराट शतक और Ravindra Jadeja के जादू की बदौलत World Cup में India का अजेय अभियान जारी है. India ने South Africa को 243 Run से हराकर लगातार 8वीं जीत हासिल की. India ने Africa के सामने जीत के लिए 327 Run का Target रखा था. लेकिन South Africa की पारी 27.3 Over में मात्र 83 Run पर ही सिमट गई. Ravindra Jadeja ने 9 Over में 33 Run देकर 5 Wicket हासिल किए. इससे पहले Virat Kohli ने शतक जड़कर ODI में Sachin Tendulkar के Record 49 शतकों की बराबरी की.

Indian Bowlers के आगे झुके South African बल्लेबाज

India के 326 Runs के जवाब में Batting करने उतरी South African टीम की शुरूआत निराशाजनक रही. South Africa को पहला झटका 6 Runs के Score लगा. इसके बाद लगातार Wicket Out होने का सिलसिला जारी रहा. South Africa के 5 Batsmen 40 Runs के Score पवैलियन लौट गए. Indian टीम को पहली कामयाबी Mohammed Siraj दिलाई. Mohammed Siraj ने Quinton de Kock को Out किया.

भारतीय Bowlers ने कमाल की Bowling की.

South Africa को दूसरा झटका 22 Runs के Score पर लगा. Ravindra Jadeja ने Temba Bavuma को Bold Out किया. Indian Bowlers के आगे South African Batsmen बेबस और लाचार दिखे. ओपनर Quinton de Kock 5 Run बनाकर पवैलियन लौटे. जबकि South African कप्तान Temba Bavuma 11 Run बनाकर चलते बने. Rassie van der Dussen 13 Run बनाकर Mohammed Shami का शिकार बने.

14 रन Highest Score थे South African बल्लेबाज का 

Aiden Markram 8 Run बनाकर Mohammed Shami की Ball पर केएल राहुल को Catch थमा बैठे. जबकि Heinrich Klaasen महज 1 Run बना सके. हेनरिक क्लासेन को Ravindra Jadeja ने Out किया. इसके बाद David Miller 11 Run बनाकर पवैलियन लौट गए. मार्को यॉन्सेन 14 Run बनाकर Kuldeep Yadav का शिकार बने. केशव महाराज 7 Run बनाकर Ravindra Jadeja की Ball पर Bold हुए. Lungi Ngidi बिना कोई Run बनाए Kuldeep Yadav की Ball पर Out हुए. Ravindra Jadeja ने Kagiso Rabada को 6 Runs के Score पर Out किया.

Ravindra Jadeja ने भी ODI World Cup में खोला पंजा

India के लिए Ravindra Jadeja सबसे कामयाब Bowler रहे. Ravindra Jadeja ने 9 Over में 33 Run देकर 5 Players को Out किया. इसके अलावा Mohammed Shami और Kuldeep Yadav ने 2-2 Wicket अपने नाम किया. Mohammed Siraj को 1 कामयाबी मिली.

Virat Kohli के शतक की बदौलत टीम India ने बनाया 326 Runs का Score

इससे पहले Toss जीतकर Batting करने उतरी टीम India ने 50 Over में 5 Wicket पर 326 Runs का Score बनाया. India के लिए Virat Kohli ने सबसे ज्यादा 121 Balls पर 101 Runs की पारी खेली. इसके अलावा Shreyas Iyer ने 87 Balls पर 77 Runs का Score बनाया. इससे पहले Rohit Sharma ने 24 Balls पर 40 Run बनाकर तूफानी शुरूआत दी. Ravindra Jadeja ने आखिरी Overों में 15 Balls पर नाबाद 29 Run बनाकर शानदार Finsih किया. वहीं, South Africa के लिए Lungi Ngidi, मार्को यॉन्सेन, Kagiso Rabada, केशव महाराज और Tabraiz Shamsi को 1-1 कामयाबी मिली.

Also Read: Diwali Sale : Smartwatch पर मिल रहा है जबरदस्त Discount, जानिए क्या क्या मिलेंगे Features

Click to comment

Trending

Exit mobile version