Movies Release In March 2023: अगर आप भी हमारी तरह नई Release web series हो या movie पहले दिन ही देखना पसन्द करते हैं तो हम आप के लिए लेकर आये हैं march महीने का पूरा Plan की आप कौन कौन सी Series और Movies किस दिन कहाँ देख सकते हैं तो चलिए जानते हैं फिर
OTT Release on 1 March 2023
Gulmohar
Disney plus Hotstar पर Gulmohar फिल्म Stream होगी। इस फिल्म की स्टार कास्ट में Sharmila Tagore, Manoj Bajpayee, अमोल पालेकर, सिमरन, सूरज शर्मा शामिल हैं। यह Family Drama फिल्म है, जिसकी कहानी एक घर और इसमें रहने वालों के बारे में है। फिल्म से Sharmila Tagore भी लम्बे समय बाद अभिनय की दुनिया में वापसी कर रही हैं।
The Mandalorian
Disney Plus की चर्चित Series में से एक ‘The Mandalorian’ मार्च के पहले दिन से शुरू हो रही है। यह Mandalorian Franchise की तीसरी Series होगी, जिसकी Story Din Djarin और Grogu को दिखाता है। Show की कहानी इस पर आधारित है कि जांगो और Boba Fett की कहानियों के बाद, स्टार Wars universe में एक और योद्धा उभरता है। Mandalorian साम्राज्य के पतन के बाद और पहले आदेश के Evolution से पहले स्थापित किया गया है। Third Season पूरे ढाई साल बाद OTT की दुनिया में लौट रहा है।
OTT Release on 3 March 2023
Alone
Disney plus Hotstar पर मोहनलाल स्टारर मलयालम फिल्म Alone हिंदी, तमिल और तेलुगु में आ रही है। यह फिल्म इसी साल 26 January को सिनेमाघरों में Release हो चुकी है। फिल्म में Prithviraj Sukumaran, Manju Warrier और सिद्दीक एक अहम भूमिकाओं में हैं।
Love at first kiss
Netflix पर Love at first kiss Release होगी। यह Spanish romantic comedy फिल्म है।
Taj: Divided by Blood
स्टार स्टडेड इस Indian Drama Series की शुरुआत 3 March में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, Naseeruddin Shah, Rahul Bose, Aditi Rao Hydari, Zarina Wahab, अश्मिन गुलाटी और ताना शाह Lead Role में हैं। Show की कहानी 16वीं Century पर आधारित है, जहां एक तख्त को जीतने के लिए सलीम, मुराद और दनियाल नाम के 3 भाइयों में Politics देखने को मिलेगी। शो Zee 5 पर दिखाया जाएगा।
OTT Release on 8 March 2023
Faraway
Netflix पर Faraway आ रही है। यह German romantic film है।
OTT Release on 9 March 2023
You- Season 4 Part 2
Murder Mystery को दिखाती Netflix की Series ‘You’ 9 मार्च को Release हो रही है। पिछले Season में दिखाया गया था कि जो उस Mysterious stocker का पता लगाने के लिए जी जान लगा देता है, जो उसे Murder के इलज़ाम में फंसाना चाहता है। अगले Season में असली Killer का पता लगने के बाद आगे की कहानी दिखाई जाएगी।
OTT Release on 10 March 2023
Luther
Netflix पर Luther Release होगी। Idris Elba अभिनीत यह Crime mystery फिल्म है। कहानी एक बहुत ही बेहतरीन Spy की है, जो लंदन police के साथ था, मगर एक घटना के बाद उसे सजा हो गयी है। Luther एक Serial killer को पकड़ने के लिए jail तोड़कर बाहर आता है।
Rana Naidu
‘Rana Naidu’ South actor और ‘बाहुबली’ फेम Rana दग्गुबाती का Web Show है। यह Crime Drama Series है, जिसकी कहानी एक ऐसे मनुष्य पर आधारित है, जो Celebs की Problems को Solve करता है। लेकिन वह अपने स्वय के बारे में कुछ भी नहीं कर पाता, जब उसी के पिता Jail से निकलकर उसकी Life में वापसी करते हैं। Rana की समस्या यहीं से शुरू होती है। यह Show हिंदी और तमिल भाषा में 10 मार्च को Netflix पर शुरू होगा।
OTT Release on 15 March 2023
Black Adam
Amazon Prime Video पर हॉलीवुड फिल्म Black Adam हिंदी में भी Release हो रही है। ड्वेन जॉनसन अभिनीत Black Adam Super hero फिल्म है। यह 2022 में भारत में भी सिनेमाघरों में Release हुई थी।
OTT Release on 24 March 2023
Chor Nikal Ke Bhaaga
Netflix पर हिंदी फिल्म Chor Nikal Ke Bhaaga आ रही है। यह Crime Thriller है, जिसमें Sunny Kaushal और Yami Gautam Lead Rolls में हैं। फिल्म की कहानी hijack के बारे में है, जो की airplane में होने वाली है, मगर उससे पहले Plane hijack हो जाता है।
OTT Release on 26 March 2023
Crisis
Netflix पर अंग्रेजी फिल्म Crisis आ रही है। यह Crime Thriller फिल्म है। 2021 में सिनेमाघरों में Release हुई फिल्म में Gary oldman Armie hammer और एवांजेलिन लिली ने अहम भूमिकाएं निभायी हैं।
Read This: Khatron Ke Khiladi Season 13: Start Date, Timings, Cast, and Contestants और All-Season Winner List की पूरी जानकारी जाने