पहली फिल्म (movies released in november 2022)
भेड़िया (Bhediya – Bollywood movies released in november 2022) फिल्म साल 2022 की एक रिलीज़ होने वाली बॉलीवुड ड्रामा फिल्म है जिसका Direction अमर कौशिक द्वारा किया जाएगा है। फिल्म में वरुण धवन और कृति सेनन, लीड रोल में नज़र आयेंगे।
ये फिल्म 25 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
आपको पता है मज्जेदार बात यह है इस फिल्म में वरुण एक भेड़ियाँ बनते हुए नज़र आयेंगे।
फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर 25 नवंबर 2021 को रिलीज किया गया है।
कहानी (Bhediya Movie Story in Hindi)
भास्कर (वरुण धवन) जो की दिल्ली में रहता है और एक सड़क बनाने के काम के सिलसिले में अरुणाचल प्रदेश आता है। भास्कर वहां के जंगलों के बीच में से एक रास्ता निकालना चाहता है। लेकिन जल्दी ही उसे यह अहसास हो जाता है कि जिस काम को वो इतना आसान सोच रहा है, वो उतना आसान है नहीं। उसके लिए जंगल प्रोजेक्ट का एक हिस्सा हो सकता है, लेकिन वहां रहने वाले सभी लोगों के लिए और जानवरों के लिए, वही जंगल उनकी जिंदगी है। लेकिन भास्कर पैसों के पीछे अपनी दौड़ में लगा होता है कि एक रात जंगल से गुजरते हुए एक भेड़िया उसको काट लेता है। किसी तरह भास्कर की जान तो बच जाती है, लेकिन इस घटना के बाद उसमें एक भेड़िये की Powers आ जाती हैं।
जिसके बाद उसके शरीर में कुछ Changes होने लगते हैं और धीरे-धीरे भास्कर इच्छाधारी भेड़िये में बदल जाता है, और अपने शरीर पर अपना कंट्रोल खोने लगता है, इस चीज से बाहर आने में और उसे वापस से ठीक और Normal करने में उसके दोस्त उसकी किस तरह से मदत करते हैं और क्या भास्कर पहले के जैसे नार्मल हो पायेगा या नहीं यही इस फिल्म की कहानी में दिखाया गया है।
दूसरी फिल्म (movies released in november 2022)
फिल्म ‘स्ट्रेंज वर्ल्ड’ डिज्न(Disney) के सौवें साल में प्रवेश पर आई उसकी सबसे आधुनिक कहानी है। ये है तो एक Fantasy कथा लेकिन इसमें Element आधुनिक दुनिया के हैं।
डिज्नी(Disney) की नई Animation फिल्म ‘स्ट्रेंज वर्ल्ड’ एक अजब दुनिया के गजब लोगों की कहानी है। लेकिन, अजब होते हुए भी ये दुनिया कुछ कुछ जानी पहचानी अपनी सी लगती है। ये फिल्म बातें भी इसी दुनिया की करती है। मौजूदा समय में Adult बच्चों के माता पिता शायद सबसे गजब Parents की विलुप्तप्राय Generation हैं। उनके अपने माता पिता से रिश्ते चाहे कैसे भी रहे हों, वह नई सदी के Guardian बनने की जी जान से कोशिश करने में लगे रहते हैं। उन पर यह दबाव रहा कि वे बिलकुल वैसा ही बनें जैसे उनके माता पिता बनाना चाहते थे। अब वह अपने बच्चों को अपने मनपसंद की दुनिया में जीने देना चाहते हैं। साथ ही उनकी फिक्र में दिन रात लगे रहते हैं। इसके साथ में एक कहानी ये भी चल रही है कि अपनी सुख सुविधाओं के लिए प्रकृति का जो दोहन हम कर रहे हैं, क्या उससे धरती का दिल कमजोर नहीं हो रहा है। सोचकर देखिए कि अगर हम धरती का सीना चीरकर प्राकृतिक Resources को निचोड़ना बंद कर दें तो भले हमें रात में अंधेरे में रहना पड़े लेकिन प्रकृति उसके बाद कितनी खूबसूरत हो जाएगी। हवा साफ होगी। पानी कहीं से भी पीने लायक होगा।
नई पीढ़ी के किशोरों के ज्ञानचक्षु(knowledge eye) खोलने वाली ये फिल्म देखने के बाद बच्चों के तमाम सवाल भी अपने माता पिता से हो सकते हैं तो बेहतर है कि यह फिल्म साथ साथ देखें और बच्चे सवाल करें तो नई सदी के आधुनिक माता पिता की तरह इस पर खुलकर उनसे बीएस]बात भी करें। और हां, बच्चों के दादा को भी साथ लेकर जाये तांकि वो भी इस फिल्म का लुफ्त उठा सके।
तीसरी फिल्म (movies released in november 2022)
‘कोरा कागज़’ फिल्म 25 नवंबर, 2022 को रिलीज़ होने वाली है। ग्रामीण भारत में किसान आत्महत्याओं की महामारी ने युवा संध्या कांबले के परिवार को कड़ी टक्कर दी है। उसके माता-पिता दोनों Genetic रूप से संशोधित बीजों के कारण फसल खराब होने का शिकार हो गए हैं, चौदह वर्षीय संध्या को उसके अपमानजनक चाचा के साथ रहने के लिए छोड़कर चले जाते है।
विवेक के चिकित्सा सत्रों का एक अन्य पहलू प्रकृति और उसके नाजुक संतुलन की चंचल चर्चा है, चाहे वह जैविक बागवानी और कीड़े हों, या अग्नि, जल, वायु और पृथ्वी की जीवन की महत्वपूर्ण शक्तियों पर ध्यान केंद्रित हो। पढ़ाने के लिए विवेक का हास्यपूर्ण दृष्टिकोण लड़कियों के लिए पाठ को वैयक्तिकृत करता है, जिससे उन्हें यह समझने में मदद मिलती है कि वे सुधार गृह में रहते हुए भी अपने जीवन और भावनाओं को नियंत्रित करना शुरू कर सकती हैं।
movies released in november 2022: इस फिल्म की पूरी जानकारी आप को देख कर समझ आएगी। आप अपने नजदीक सिनेमा घरो में जा कर यह फिल्म देखे।
Check This: Kantara Movie Review: एक देवता के Myth की कहानी और ऋषभ शेट्टी की Direction और Performance पर्दे पर देखकर आप दंग रह जाएंगे