Redmi K60 Pro में 6.7 इंच 2k Resolution वाला Display है। यह एक amoled स्क्रीन है जिसमें 120Hz Refresh rate दिया गया है।
Xiaomi की ओर से Redmi K60 Series को चीन में Launch कर दिया गया है। कंपनी की नई फ्लैगशिप Series में Redmi K60, Redmi K60 Pro, और Redmi K60E को पेश किया गया है। हालांकि, इसके Global Release के बारे में कंपनी ने अभी कुछ नहीं कहा है। Series के Redmi K60, Redmi K60 Pro फोन Snapdragon 8 Series प्रोसेसर से लैस हैं। जबकि Redmi K60E में MediaTek Dimensity 8200 दिया गया है। फोन में 6.67 इंच amoled Display है जिसमें 2k Resolution है और 120Hz Refresh rate है। इन सभी की कीमत और Specification की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है।
Redmi K60 Pro, Redmi K60, Redmi K60E की कीमत, उपलब्धता
Redmi K60 Pro इस लाइनअप में टॉप मॉडल है जिसे कंपनी 3299 युआन (लगभग 40 हजार रुपये) की कीमत में Launch किया है। इस कीमत में इसका 8 GB RAM और 128 GB Storage मॉडल आता है। इसके 16 GB RAM और 512 GB Storage मॉडल की कीमत 4599 युआन (लगभग 55 हजार रुपये) है।
Redmi K60 की कीमत 2,499 युआन (लगभग 30,000 रुपये) से शुरू है जिसमें इसका 8 GB RAM और 128 GB Storage मॉडल आता है। इसका 16 GB RAM और 512 GB Storage मॉडल 3599 युआन (लगभग 43,000 रुपये) में आता है। इन दोनों Smartphone की सेल चीन में 31 दिसंबर से शुरू है।
Redmi K60E की कीमत 2,199 युआन (लगभग 26 हजार रुपये) से शुरू है। इसमें इसका 8 GB RAM और 128 GB Storage वेरिएंट आता है। वहीं इसके 12 GB RAM और 512 GB Storage मॉडल की कीमत 2799 युआन (लगभग 33 हजार रुपये) है।
Redmi K60 Pro के Specification, features
Redmi K60 Pro में 6.7 इंच 2k Resolution वाला Display है। यह एक एमोलेड स्क्रीन है जिसमें 120Hz Refresh rate दिया गया है। इसमें 1400 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। साथ में HDR10+ का Support भी दिया गया है। फोन Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ आता है जिसके साथ 16 GB RAM और 512 GB तक UAFAS Storage दी गई है। Camera की बात करें तो इसमें Triple Camera सेटअप में मेन लेंस 50 Megapixel का Sony IMX800 है जिसके साथ Optical image स्टेबलाइजेशन Feature भी है। यह 8k तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। फ्रंट में 16 Megapixel का सेल्फी Camera यह डिवाइस कैरी करता है।
Redmi K60 Pro की बैटरी कैपिसिटी 5000 एमएएच की है। इसमें 120W Fast Charging का Support है जिसके साथ में 30W वायरलेस चार्जिंग भी दी गई है। फोन में Wi-Fi 6, NFC और Bluetooth v5.3 जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शंस हैं। यह फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस रिकग्निशन के साथ आता है। इसमें एंड्रॉयड 13 आधारित MIUI 14 ओेएस है।
Redmi K60 के Specification, features
फोन में लगभग सभी Specification प्रो मॉडल के जैसे ही हैं। अंतर यहां पर Snapdragon 8+ Gen 1 SoC से हो जाता है। साथ ही Camera में मेन लेंस 64 Megapixel का है। यह 5,500mAh बैटरी और 67W Fast Charging के साथ आता है, और 30W वायरलेस चार्जिंग को भी Support करता है।
Redmi K60E के Specification, features
Redmi K60E में MediaTek Dimensity 8200 SoC दिया गया है। इसमें 48 Megapixel का मेन Camera लेंस है जिसके साथ में OIS Support भी दिया गया है। यह फोन भी 5,500mAh बैटरी और 67W Fast Charging के साथ आता है।
Read This: 2023 में Launch होने वाले टॉप 5 Mobile Games, जिन्हें आप बहुत आसानी से अपने Mobile पर खेल सकते हैं