खेल

Women’s World Cup 2022: भारत का पहला मैच 6 मार्च को

Published

on

COVID -19 के कारण महिला वनडे विश्व कप टूर्नामेंट (फेब्रुअरी – मार्च 2021) स्थगित  कर दिए था l आज यानी कि 4 मार्च से Women’s World Cup 2022 शुरू हो गया है और इसका अंतिम मैच 3 अप्रैल को होना तय हुआ है l 

महिला वनडे विश्व कप टूर्नामेंट न्यूजीलैंड के चयनित 6 वेनुएस पर आयोजित होगा l ये छह वेन्यू हैं- ऑकलैंड,तोरंगा, हैमिल्टन, वेलिंगटन, क्राइस्टचर्च और डुनेडिन l इस टूर्नामेंट में विश्व की आठ सर्वश्रेष्ठ टीमें हिस्सा ले रही हैं l इस विश्व कप में भारत के अलावा  साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, पाकिस्तान खेलती हुई दिखाई देंगी l 

भारतीय महिला टीम का पहला मुकाबला 6 मार्च को पाकिस्तानी महिला टीम से न्यूजीलैंड के माउंट मॉन्गानुई में सुबह 6.30 बजे आयोजित होगा l आप जानते ही है भारत पाक का हर मुकाबला  हमेशा से दिलचस्ब रहता है l आज ICC Women’s World Cup 2022 का पहला मैच न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज में तोरंगा में चल रहा है l

Players List of all 8 Teams:

विश्व कप के लिए सभी क्रिकेट बोर्डों ने अपनी टीम में शामिल खिलाडियों के नामों का ऐलान कर दिया है जो कि नीचे दिए गए हैं l

भारत – मिताली राज (कप्तान), हरमनप्रीत कौर (उप-कप्तान), यास्तिका भाटिया, तानिया भाटिया, राजेश्वर गायकवाड़, ऋचा घोष, झूलन गोस्वामी, स्मृति मांधना, मेघना सिंह, पूनम यादव, स्नेर राणा, रेणुका सिंह, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर.

वेस्टइंडीज – स्टेफनी टेलर (कप्तान), अनिसा मोहम्मद, आलियाह एलिएने, शीमेने कैम्पबेले, शामिलिया कोनेल, डेएंड्रा डोटिन, एफी फ्लेचर, चैरी एन फ्रैसर, चिनले हेनरी, कायसिया नाइट, हेले मैथ्यूज, चेडीन नेशन, करिश्मा रामहराक, शाकीरा सेलमन, रशादाविलियम्स.

इंग्लैंड – हेथर नाइट (कप्तान), नैट स्क्राइवर (उप-कप्तान), टैमी बेयुमोंट, कैथरीन ब्रंट, केट क्रॉस, फ्रेया डेविस, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्कलेस्टोन, टेश फरैंट, एमी जोंस, एम्मा लैम्ब, आन्या श्रबसोले, वॉरेन विनफील्ड हिल, डेनी व्याट.

साउथ अफ्रीका – सुने लुस (कप्तान), चोले ट्रायऑन, ताजमिन ब्रिट्स, त्रिशा चेट्टी, मिग्नोन डु प्रीज, लारा गुडऑल, शबनीम इस्माइल, सिनाओ जाफ्टा, मारियान कैप, अयाबोंगा खाका, मासाबाटा क्लास, लिजेल ली, नोनकुलुलेको म्लाबा, तुमी शेखुखुने, लॉरा वोलवार्डाट.

न्यूजीलैंड – सोफी डिवाइन (कप्तान), एमी स्टारेथवेट (उप-कप्तान), सुजे बेट्स, लॉरेन डाउन, मैडी ग्रीन, ब्रूक हालीडे, हेले यानसन, फ्रान जोंस, जैस केर, एमेलिया केर, फ्रांसेस मैक्काय, रोजमैरी माइर, कैटी मार्टिन, हनाह रोव, लिया तुहुहू.

बांग्लादेश – निगार सुल्तान (कप्तान), फाहिमा खातुन, फरगाना हक, फरिहा तृष्णा, जहांआरा आलम, लता मोंडल, सोभना मोस्त्री, मुर्शिदा खातुन, नाहित अक्तर, रितू मोनी, रुमाना अहमद, सलमा खातुन, शमीम सुल्ताना, शारमीन अख्तर, सुरैया आजमीन.

ऑस्ट्रेलिया – मेग लेनिंग (कप्तान), रचेल हायनेस (उप-कप्तान), डार्सी ब्राउन, निकोला कैरी, एश्ले गार्डनर, ग्रेस हैरिस, एलिसा हिली, जेस जोनासेन, एलना किंग, ताहिला मैक्ग्राथ, बेथ मूनी, एलिसा पैरी, मेगन शट, एनाबेल सदरलैंड, अमांडा जेड वेलिंग्टन.

पाकिस्तान – बिस्माह मारूफ (कप्तान), नीदा दार (उप-कप्तान), अइमान अनवर, एलिया रियाज, अनम अमीन, डियाना बेग, फतिमा सना, गुलाम फातिमा, जेवियर खान, मुनीब अली, नाहिदा खान, नाशरा संधू, ओमाइमा सुहैल, सिदरा अमीन, सिदरा नवाज.

Full Schedule of Women’s World Cup 2022 :

वर्ल्ड कप में शामिल टीमों के मैचों कि समय सारिणी जारी कर दी गयी है जो कि नीचे टाइम के साथ दी गयी है l

4 मार्च: न्यूजीलैंड बनाम वेस्टइंडीज, तोरंगा में (सुबह 6:30 बजे)

5 मार्च: बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका डुनेडिन में (सुबह 3:30 बजे)

5 मार्च: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड हैमिल्टन में (सुबह 6:30 बजे)

6 मार्च: तोरंगा में पाकिस्तान बनाम भारत (सुबह 6:30 बजे)

7 मार्च: न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश डुनेडिन में (सुबह 3:30 बजे)

8 मार्च: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान तोरंगा में (सुबह 6:30 बजे)

9 मार्च: वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड डुनेडिन में (सुबह 3:30 बजे)

10 मार्च: हैमिल्टन में भारत बनाम न्यूजीलैंड (सुबह 6:30 बजे)

11 मार्च: तोरंगा में पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका (सुबह 6:30 बजे)

12 मार्च: हैमिल्टन में भारत बनाम वेस्टइंडीज (सुबह 6:30 बजे)

13 मार्च: न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया वेलिंगटन में (सुबह 3:30 बजे) 

14 मार्च: हैमिल्टन में पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश (सुबह 3:30 बजे)

14 मार्च: दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड तोरंगा में (सुबह 6:30 बजे)

15 मार्च: ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज, तौरंगा में (सुबह 3:30 बजे)

16 मार्च: भारत बनाम इंग्लैंड वेलिंगटन में (सुबह 6:30 बजे)

17 मार्च: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका हैमिल्टन में (सुबह 6:30 बजे)

18 मार्च: बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज, तोरंगा में (सुबह 3:30 बजे)

19 मार्च: ऑकलैंड में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (सुबह 6:30 बजे)

20 मार्च: न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड ऑकलैंड में (सुबह 3:30 बजे)

21 मार्च: वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान हैमिल्टन में (सुबह 6:30 बजे)

22 मार्च: वेलिंगटन में ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका (सुबह 3:30 बजे)

22 मार्च: हैमिल्टन में भारत बनाम बांग्लादेश (सुबह 6:30 बजे)

24 मार्च: दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज वेलिंगटन में (सुबह 3:30 बजे)

25 मार्च: बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया क्राइस्टचर्च में (सुबह 3:30 बजे)

26 मार्च: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान वेलिंगटन में (सुबह 3:30 बजे)

27 मार्च: इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश क्राइस्टचर्च में (सुबह 3:30 बजे)

28 मार्च: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वेलिंगटन में (सुबह 6:30 बजे)

30 मार्च: क्राइस्टचर्च में सेमीफाइनल (सुबह 3:30 बजे)

31 मार्च: सेमीफाइनल 2 वेलिंगटन में (सुबह 6:30 बजे)

3 अप्रैल: क्राइस्टचर्च में फाइनल (सुबह 6:30 बजे)

Click to comment

Trending

Exit mobile version