खेल

WWE 2K23 में सबसे ज्यादा Rating हासिल कर Roman Reigns ने रच दिया इतिहास, कुछ इस तरह दी प्रतिक्रिया

Published

on

Roman Reigns: WWE 2K23 Video game को लेकर Undisputed Universal Champion रोमन रेंस (Roman Reigns) की Rating भी सामने आ गई है। आपको बता दे की इस बात की चर्चा काफी लंबे समय से चल रही थी। Roman Reigns के ऊपर सभी की निगाहें टिकी रहती हैं। पिछले कुछ समय से वो बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। खैर WWE 2K23 के official twitter account से अब Roman Reigns की Rating बताई गई है। आपको बता दें Roman Reigns को 99 अंक प्राप्त हुए है। इस पर Reigns की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है।

Roman Reigns को जो Rating प्राप्त हुई है वो शायद बिलकुल सही है। सबसे ज्यादा Rating उन्हें ही मिली हैं। और इस समय वो इसके पूर्ण तौर से हकदार भी है। पिछले 3 साल से उन्हें कोई हरा नहीं पाया। Champion के रूप में उन्हें 900 दिन से ज्यादा हो गए।

Roman Reigns की निगाहें भी इस Rating पर थी। उन्होंने अपनी Instagram Story पर प्रतिक्रिया देते हुए ‘Yessir!’ लिखा।

WWE WrestleMania 39 में होगा Roman Reigns का बड़ा मुकाबला 

WWE WrestleMania 39 में Roman Reigns का बड़ा Match होगा। इस Show का आयोजन 1 और 2 April को होगा। Roman Reigns का मुकाबला Cody Rhodes के साथ होगा। कुछ हफ्ते पहले Rhodes ने Roman Reigns royal rumble मैच जीता था। इसके बाद उन्होंने Roman Reigns को Title मैच के लिए चुनौती दी। Company ने भी दोनों के बीच Official Match का ऐलान कर दिया था। अब इन दोनों की rivalry में fans को बहुत मजा आएगा। हालांकि अभी तक दोनों का आमना-सामना नहीं हुआ है।

कई महान दिग्गजों का कहना है कि Roman Reigns की बादशाहत इस बार Cody Rhodes पूरी तरह से खत्म कर देंगे। Cody Rhodes भी इस चीज़ का दावा कर चुके हैं। अगर ऐसा हुआ तो फिर ये उनके Career की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। Fans को भी कुछ नया देखने को मिलेगा।

कुछ दिन पहले Elimination Chamber Event में Roman Reigns ने Sami Zyan को हराकर अपना Title Defend किया था। ये मैच बहुत ही कमाल का रहा था। इस मुकाबले में बहुत सारा बवाल भी देखने को मिला था। Roman Reigns ने अंत में अपना title retain कर लिया था।

Read This: Selfiee Box Office Collection: Akshay Kumar की ‘Selfiee’ का नहीं चला कोई जादू, पहले दिन किया सिर्फ इतना Collection

Click to comment

Trending

Exit mobile version