‘Bigg Boss 16’ का आगाज हो चुका है। इस बार के सीजन में 16 Contestants की एंट्री हुई थी। कौन-कौन Contestants आए, आइए बताते हैं।
Bigg Boss 16 Contestants List
1-निम्रत कौर अहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia)
निम्रत कौर अहलूवालिया एक्ट्रेस बनने से पहले एक मॉडल थीं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। 2018 में निम्रत ने फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट में भी हिस्सा लिया था। उसमें निम्रत टॉप-12 में शामिल रही थीं। ये ‘छोटी सरदारनी’ के अलावा ‘नाटी पिंकी की लव स्टोरी’ में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने Law की पढ़ाई करी हैं।
2- अब्दू रोजिक(Abdu Rozik)
अब्दू रोजिक 19 साल के हैं और वह तजाकिस्तान के रहने वाले हैं। अब्दू रोजिक तजाकिस्तान में अपने गानों को लेकर बेहद मशहूर हैं। अब्दू रोजिक के नाम इस दुनिया का सबसे छोटा सिंगर होने का रिकॉर्ड भी है।
3- प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary)
प्रियंका एक 26 वर्षीय मॉडल और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने ‘ये है चाहतें’, ‘Gathbandhan,’ और कई टीवी शोज में रोल्स प्ले किए हैं। उन्होंने टीवी शो ‘उड़ारियां’ के साथ अपने लिए एक बड़ा नाम बना लिया जहां उन्होंने तेजो संधू की भूमिका निभाई थी ।
4- अंकित गुप्ता (Ankita Gupta)
अंकित गुप्ता ने ‘उड़ारियां’ में फतेह का किरदार निभाया था। वह प्रियंका चाहर चौधरी के अपोजिट थे। अब वह इस शो का हिस्सा बन चुके हैं।
5- एमसी स्टैन (MC Stan)
एमसी स्टैन एक रैपर हैं। परफॉर्मर हैं। इन्हें बस्ती की हस्ती कहा जाता है। इनका असली नाम अलताफ शेख है। यह इंडियन हिप-हॉप रैपर हैं। रहने वाले ये पुणे के हैं। 30 अगस्त 1999 को इनका जन्म हुआ है। उम्र 23 साल है। शो के प्रीमियर में इन्होंने 60-70 लाख का सामान पहन रखा था। इनकी गर्लफ्रेंड का नाम उन्होंने शो में Buba बताया हैं।
6- अर्चना गौतम (Archana Gautam)
ये एक एक्ट्रेस हैं। पॉलिटीशियन भी हैं। कांग्रेस की तरफ से यूपी से MLA का चुनाव भी लड़ चुकी हैं। रहने वाली मेरठ से हैं। और इन्हें बिकिनी गर्ल भी कहा जाता है।
7- शालीन भनोट (Shalin Bhanot)
शालीन भनोट ने ‘सात फेरे: सलोनी का सफर’, ‘आहट’, ‘संगम’, ‘नागिन’, ‘एयर होस्टेज’, ‘दिल मिल गए’ जैसे चर्चित शोज किए हैं। इसके अलावा वह नच बलिए 4 के विनर भी रह चुके हैं। इसमें उन्होंने अपनी एक्स वाइफ दलजीत कौर के साथ हिस्सा लिया था। वह Rohit Shetty के शो ‘खतरों के खिलाड़ी Season 10’ में वह बलराज को सपोर्ट करने के लिए आए थे।
8- डॉ सौन्दर्य शर्मा (Soundarya Sharma)
पेशे से एक्टर और डेंटिस्ट हैं। वेब सीरीज रक्तांचल सीजन 1 और सीजन 2 में नजर आ चुकी हैं। डिज्नी प्लस हॉटस्टार के कर्मयुद्ध में भी इन्होंने काम किया है।
9- शिव ठाकरे (Shiv Thakare)
मराठी Bigg Boss 2 के विनर हैं। इंजीनियर हैं।
10- सुम्बुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan)
सुम्बुल तौकीर खान स्टार प्लस के सीरियल ‘इमली’ में नजर आई थीं। 18 साल उम्र है। यह सीजन की सबसे युवा कंटेस्टेंट हैं। सुम्बुल तौकीर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की रहने वाली हैं।
11- टीना दत्ता (Tina Dutta)
टीना दत्ता का जन्म 27 नवंबर 1991 को हुआ। टीना को आज भी लोग ‘उतरन’ की इच्छा के नाम से जानते हैं। हालांकि, टीना स्टंट बेस्ड Reality शो ‘खतरों के खिलाड़ी 7’ में भी अपना ज़ोर दिखा चुकी हैं। इसके अलावा वह मायथॉलॉजिकल शो ‘शानी’ और हॉरर शो ‘डायन’ में भी नजर आ चुकी हैं।
12- साजिद खान (Sajid Khan)
साजिद खान बॉलीवुड डायरेक्टर हैं। इन्होंने अपने करियर में कई फिल्में डायरेक्ट की हैं। साजिद खान का नाम मीटू (MeToo) में आया था। इसके अलावा जैकलीन फर्नांडिस के साथ भी उनका नाम जुड़ चुका है। दोनों ने तो एक-दूसरे को डेट तक किया था। हालांकि बाद में ब्रेकअप हो गया था।
13- विकास मनकतला(Vikkas Manaktala)
बात करें अगर विकास के करियर की तो वह छोटे पर्दे के जाने-माने चेहरे हैं. उन्होंने अपने Career की शुरुआत साल 2008 में एक ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ शो से की थी. इसके बाद उन्होंने 5 साल का Break ले लिया था और साल 2013 में उन्होंने सीरियल ‘मैं ना भूलूंगी’ से अपना Comeback किया था. वह अभी तक ‘गुलाम’, ‘ये है आशिकी’, ‘लाल इश्क’, ‘बालवीर’, ‘नमः’ और ‘झांसी की रानी’ जैसे कई Super Hit टीवी शोज में काम कर चुके हैं.
14- श्रीजिता डे (Sreejita De)
टीवी सीरियल ‘उतरन’ (Uttaran) से फेम मिला। 19 जुलाई 1989 को पश्चिम बंगाल के हल्दिया में जन्मीं श्रीजिता डे अपनी स्कूलिंग कंप्लीट करने के बाद रुइया कॉलेज से मास मीडिया की पढ़ाई की। एक्ट्रेस बॉलीवुड फिल्म ‘टशन’ (Tashan) में भी नजर आई थीं।
विकास मनकतला और श्रीजिता डे Wild Card enter हुए हैं Bigg Boss 16 में जिसमें श्रीजिता डेइसी season में दूसरे week में नॉमिनेट हुई थी।
Read This: कौन हैं Umesh Reddy? सच्ची कहानी of Indian Predator: Beast of Bangalore जिसने 18 महिलाओं को मार डाला और बलात्कार किया