खेल

FIFA World Cup 2022: अपनी जीत के साथ नॉकआउट में पहुंचना चाहेगा England,और मेजबान कतर को अभी तक अपनी पहली जीत की तलाश है।

Published

on

FIFA World Cup 2022 का आज 10वां दिन है। आज भी इस टूर्नामेंट में चार मैच खेले जाएंगे। हालांकि, इन मैच के समय में बदलाव किया गया है और भारतीय समय के मुताबिक सभी मैच रात में होंगे। खास बात यह है कि फीफा विश्व कप में अब दो मुकाबले एक साथ खेले जाएंगे। शुरुआती दो मैच रात 8:30 बजे शुरू होंगे, जबकि बाकी दोनों मैच देर रात 12:30  बजे शुरू होंगे। (england win a match in fifa world cup 2022)

आज रात 8:30 बजे से दो मैच खेले जाएंगे। नीदरलैंड की टीम कतर से भिड़ेगी। वहीं, इक्वाडोर का सामना सेनेगल से होगा। इसके बाद देर रात साढे़ 12 बजे वेल्स की मुकाबला इंग्लैंड से है। जबकि, ईरान के सामने अमेरिका की चुनौती है।

कतर को है अपनी पहली जीत की तलाश

मेजबान कतर की टीम इस टूर्नामेंट में अब तक एक ही मैच जीत पाई है और आज नीदरलैंड के साथ अपना आखिरी मैच खेलने जा रही है। यह टीम अंतिम 16 की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन आखिरी मैच में जीत के साथ अपना टूर्नामेंट खत्म करना चाहेगी। हालांकि, कतर के लिए यह आसान नहीं होगा। कतर को अब तक सेनेगल और इक्वाडोर ने टूर्नामेंट में हराया है, जबकि अब उसका सामना नीदरलैंड से है, जो इस टूर्नामेंट में अब तक कोई भी मैच नहीं हारी है। ये दोनों टीमें पहली बार आपस में भिड़ रही हैं। पिछले पांच मैच में कतर को सिर्फ एक जीत मिली है, जबकि नीदरलैंड पिछले पांच मैचों से हारी नहीं  है। इनमें से चार मैच में उसे जीत मिली है, जबकि एक मैच Draw  हुआ था।

सेनेगल और इक्वाडोर के बीच आज कांटे की टक्कर

ग्रुप ए में आज इक्वाडोर का सामना सेनेगल से होगा। दोनों टीमें अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहकर अगले दौर में जगह बनाने की कोशिश करेंगी। इस ग्रुप से नीदरलैंड का अंतिम 16 में पहुंचना तय है, लेकिन दूसरे स्थान के लिए इक्वाडोर और सेनेगल के बीच कड़ी टक्कर है। यह मैच जीतने वाली टीम ही अगले दौर में जगह बनाएगी। दोनों टीमें पहली बार आपस में खेल रही हैं। इक्वाडोर ने पिछले पांच मैच में चार Draw खेले हैं, जबकि एक में उसे जीत मिली है। वहीं, सेनेगल ने पिछले पांच में तीन मैच जीते हैं। एक Draw रहा है और एक में हार मिली है। यह मैच Draw  होने पर इक्वाडोर की टीम अगले दौर में पहुंच जाएगी।

जीत के साथ आज  नॉकआउट में पहुंचना चाहेगा England 

1966 का विश्वकप जीतने वाली इंग्लैंड की टीम मंगलवार को अपना अंतिम ग्रुप मैच वेल्स के विरुद्ध खेलने जा रही है। हैरी केन की टीम अगर यहां जीतती है तो उसे नॉकआउट में प्रवेश मिल जाएगा। वहीं वेल्स को टूर्नामेंट में बने रहने के लिए किसी भी हाल में जीत चाहिए होगी, वरना उसकी विदाई हो जाएगी। 

अमेरिका को जीत से कम कुछ और पसंद ही नहीं

ईरान के खिलाफ अमेरिका के इस मैच पर राजनीतिक पहलू की तरफ से  भी सबकी निगाह लगी हैं। अमेरिका के लिए यह मैच DO or DIE का हो गया है। जीत से टीम की FIFA World Cup 2022 में उम्मीदें कायम रहेंगी। वेल्स से 1-1 और इंग्लैंड से गोलरहित Draw खेलने के बाद अमेरिकी टीम (दो अंक) Draw या हार से अंतिम-16 टीमों की रेस से बाहर हो जाएगी। वहीं इंग्लैंड चार अंकों के साथ ग्रुप में शीर्ष पर है। उसके बाद ईरान के तीन, अमेरिका के दो और वेल्स का एक अंक है। अमेरिका टीम युवा खिलाड़ियों से भरी है। विश्वकप Qualifying में भी टीम कनाडा और मेक्सिको के बाद तीसरे स्थान पर रही थी। मिडफील्डर वेस्टन मैकेनी ने कहा कि हमारे सामने एकमात्र लक्ष्य यही है कि जीत से तीन अंको को हासिल करो और गेम में आगे बढ़ो। दोनों टीमों के बीच पिछली भिड़ंत 1998 में फ्रांस में हुई थी तब ईरान ने 2-1 से जीत हासिल की थी। हाल ही में यूएस सॉकर फेडरेशन की ओर से ईरानी ध्वज में इस्लामिक गणराज्य का प्रतीक न लगाने के कारण ईरानी सरकार नाखुश भी है।

अमेरिका के लिए स्थिति 2010 की तरह जब अंतिम ग्रुप मैच से पहले टीम बाहर होने की कगार पर थी लेकिन डोनावन के अंतिम क्षणों में किए गोल की मदद से टीम ने अल्जीरिया को 1-0 से हरा दिया था। टीम के मिडफील्डर होल्डन ने कहा कि उम्मीद है कि इस बार हम गोल को अंतिम क्षणों के लिए नहीं छोड़ेंगे।

ईरान के कोच कार्लोस कुईरोज जो 1998 में अमेरिकी सॉकर फेडरेशन के सलाहकार थे। ईरान के आक्रमण का दारोमदार मेहदी तेरेमी पर रहेगा, जिन्होंने चैंपियंस लीग में इस सीजन में पांच गोल किए हैं। ईरान को इस FIFA World Cup 2022 में पहले मैच में इंग्लैंड के हाथों 2-6 से हार मिली थी लेकिन उसके बाद वेल्स को 2-0 से हराकर टीम इस स्थिति में है कि छह विश्वकप में पहली बार अगले दौर में पहुंचने को लेकर मजबूत स्थिति में है।

आज के चारो मैच कब और कहां होंगे (england win a match in fifa world cup 2022)

मैच                                               मैदान                                 समय

कतर बनाम नीदरलैंड अल बायत स्टेडियम रात                         8:30 बजे

इक्वाडोर बनाम सेनेगल खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम रात           8:30 बजे

वेल्स बनाम इंग्लैंड           अहमद बिन अली स्टेडियम रात               12:30 बजे

अमेरिका बनाम ईरान         अल थुमामा स्टेडियमरात                         12:30 बजे

Read This: FIFA World Cup 2022 Updates: Moroccan fans started celebrating Belgium’s हार, लोग भड़के, जल उठी पूरी city

Click to comment

Trending

Exit mobile version