FIFA World Cup 2022 : बेल्जियम (Belgium) की शर्मनाक हार के बाद प्रशंसकों ने भारी तोड़फोड़ की और जमकर हंगामा किया। हंगामे के बाद पुलिस को कई इलाकों में करनी पड़ी नाकाबंदी करनी पड़ी और हिंसा पर उतरे लोगों को वहाँ से निकालने के लिए आंसू गैस और पानी की बौछारें छोड़नी पड़ीं।
कतर में चल रहे फीफा विश्व कप मैच में रविवार को बेल्जियम पर मोरक्को की जीत के बाद हिंसा भड़क गई। इसके बाद बेल्जियम ((belgium) पुलिस ने कुछ एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया और एक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं प्रदर्शनकारियों ने ब्रुसेल्स में एक कार और कुछ इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगा दी। दंगे बेल्जियम (belgium) की राजधानी ब्रीसेल्स में कई जगहों पर हुए। हिंसा करने वाले फुटबॉल फैंस में कई मोरक्को के झंडे लिए हुए थे। वहीं लोगों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारें और आंसू गैस के गोले दागे।
बेल्जियम की शर्मनाक हार के बाद प्रशंसकों ने भारी मात्रा में तोड़फोड़ की और खूब जमकर हंगामा किया। हंगामे के बाद पुलिस को कई इलाकों में कड़ी नाकाबंदी करनी पड़ी और हिंसा पर उतरे लोगों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस और पानी की बौछारें छोड़नी पड़ीं। मोरक्को के खिलाफ Unpredictable हार से गुस्साए लोगों ने आगजनी की और कारों पर पत्थर फेंके। अभी यह पता नहीं चला कि पुलिस ने कितने लोगों को हिरासत में लिया है। दरअसल मोरक्को मूल के कुछ समर्थक अपनी जीत पर Celebrate करने लगे थे, जिसके बाद हिंसा भड़क गई।
मोरक्को 24 सालो के बाद फीफा विश्व कप में जीता (Morocco won a match in FIFA World Cup 2022 after 24 years)
मोरक्को की टीम ने बेल्जियम को हराकर फीफा विश्व कप का तीसरा बड़ा उलटफेर किया। इससे पहले सऊदी अरब ने अर्जेंटीना और जापान ने जर्मनी को हराया था। मोरक्को ने बेल्जियम को 2-0 से हराकर फीफा विश्व कप में अपनी पहली जीत हासिल की। यह विश्व कप इतिहास में मोरक्को की तीसरी जीत है। उसे पिछली जीत 1998 में मिली थी। तब मोरक्को ने स्कॉटलैंड को 3-0 से हराया था। उसे पहली जीत 1986 में मिली थी। मोरक्को ने पुर्तगाल को 3-1 से हराया था। मोरक्को की टीम 6th time विश्व कप खेल रही है।मोरक्को के लिए इस मैच में साबिरी और जकारिया ने गोल किया। 22वें नंबर की टीम मोरक्को की इस विश्व कप में यह पहली जीत है। उसका पिछला मैच क्रोएशिया के खिलाफ ड्रा हुआ था।
Check This: Covid-19 in China Protest: चीन में रिपोर्ट्स के साथ मारपीट, बीजिंग-शंघाई व वुहान समेत पांच शहरों में सड़को पर प्रदर्शन