खेल

FIFA World Cup 2022: England लगातार दूसरी बार पहुंचा नॉकआउट में , अमेरिका ने आठ साल बाद अंतिम-16 में बनाई जगह

Published

on

रशफोर्ड ने 50 वें मिनट में Free Kick  पर रक्षक खिलाड़ियों की दीवार के ऊपर से बहुत बेहतरीन किक लगाई जिस पर गेंद लहराती हुई गोलपोस्ट में उतर गई। गोलकीपर डाइव लगाने के बाद भी गोल को न बचा सके।

मार्कस रशफोर्ड (50 वां मिनट, 68 वां मिनट) और फिल फोडेन (51 वां मिनट) की मदद से इंग्लैंड ने वेल्स को FIFA World Cup 2022 में ग्रुप बी के मुकाबले में 3-0 से हरा दिया। 1966 का चैंपियन इंग्लैंड लगातार दूसरी बार नॉकआउट में जा पहुंचा है। पहले हाॅफ में इंग्लैंड और वेल्स कोई गोल नहीं किया था। परन्तु दूसरे हाफ में Situation बदल गई। इंग्लैंड ने दो मिनट में दो गोल कर मैच की तस्वीर ही बदल दी। (england wins second match in fifa world cup 2022)

रशफोर्ड ने 50वें मिनट में Free Kick पर रक्षक खिलाड़ियों की दीवार के ऊपर से बेहतरीन किक लगाई जिस पर गेंद लहराती हुई गोलपोस्ट में उतर गई। गोलकीपर डाइव लगाने के बाद भी गोल होने से न बचा सके। उसके बाद फोडेन ने बॉक्स में हैरी केन से मिले पास पर दमदार शॉट लगाकर स्कोर 2-0 कर दिया। दो गोल से पिछड़ने के बाद वेल्स की टीम बिखरी नजर आने लगी। इसका फायदा एक बार फिर रशफोर्ड ने उठाया जब उन्होंने इस मैच में अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल भी कर दिया।

मैनचेस्टर यूनाइटेड के खिलाड़ी ने केल्विन फिलिप्स के पास पर मौके का खूब फायदा उठया।और यह FIFA World Cup 2022 फाइनल्स में यह इंग्लैंड का 100वां गोल भी रहा। वेल्स की ओर से डेन जेम्स ने 56वें मिनट में एक प्रयास किया था। कीफर मूर ने भी प्रयास किए लेकिन गोल करने में सफलता नहीं मिल पाई। पहले हाफ में वेल्स ने कड़ी टक्कर दी थी लेकिन दूसरे हॉफ में गेरेथ बेल के Substitue के बाद वेल्स कमजोर पड़ती चली गई जबकि इंग्लैंड का रुख और Aggressive हो गया।

इंग्लैंड की टीम उसी Situation में ही अंतिम-16 की रेस से बाहर हो सकती थी जबकि वेल्स उसे चार गोलों के अंतराल से हरा दे लेकिन यहां तो इंग्लैंड ने एकतरफा वेल्स को पछाड़ दिया। 1958 के बाद पहली बार FIFA World Cup 2022 में खेल रहा वेल्स ग्रुप दौर में बाहर हो गया।

हैरी केन इंग्लैंड के ऐसे पहले खिलाड़ी हो गए जिन्होंने एक ही विश्वकप में तीन गोल करने में मदद की। इससे पहले ऐसा 2002 में डेविड बेकहम ने किया था अपनी टीम के लिए।

इंग्लैंड और वेल्स के बीच यह 7 वीं टक्कर थी, जिसमें इंग्लैंड ने छठी जीत हासिल की। (england wins second match in fifa world cup 2022) एक मैच Draw रहा था।

आठ साल बाद ग्रुप दौर से ईरान को हरा कर आगे बढ़ा अमेरिका

स्टार मिडफील्डर क्रिस्टियन पुलिसिच (38वें मिनट) के गोल की मदद से अमेरिका ने यहां मंगलवार देर रात को FIFA World Cup 2022 के ग्रुप-बी में ईरान को 1-0 से हराकर अंतिम-16 में जगह बनाई। अमेरिकी टीम ने आठ साल के बाद अब जाकर नॉकआउट में जगह बनाई है। इससे पहले टीम 2014 में नॉकआउट में पहुंची थी जहां उसका सफर अंतिम-16 तक रहा था। पहले हॉफ में अमेरिकी खिलाड़ी ज्यादा Aggressive होकर खेले और गोल करने के ज्यादा मौके बनाए। पुलिसिच ने टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। डेस्ट ने बॉक्स के अंदर गेंद पुलिसिच को दी और उन्होंने इसे गोल में बदलने में कोई गलती नहीं की। अमेरिका यहां से 1-0 से आगे हो गया।

अमेरिकी टीम ने 45+7वें मिनट में अपनी बढ़त को दोगूनी कर ली थी, लेकिन टिम वीह के गोल को वार की मदद से ऑफ साइड करार देकर रद्द कर दिया गया। इसके बाद 46वें मिनट में पुलिसिच मैदान से बाहर चले गए और उनकी जगह ब्रेंडन आरोंसन ने ली।

Read This: FIFA World Cup 2022: अपनी जीत के साथ नॉकआउट में पहुंचना चाहेगा England,और मेजबान कतर को अभी तक अपनी पहली जीत की तलाश है।

Click to comment

Trending

Exit mobile version