खेल

FIFA World Cup 2022 | फुटबॉल FIFA विश्व कप की Updates

Published

on

Switzerland  ने Cameroon को 1-0 से हराया

स्विट्जरलैंड ने कैमरून को 1-0 से हराकर FIFA World Cup 2022 में विजयी आगाज किया है। इस मुकाबले की शुरुआत से ही स्विट्जरलैंड की टीम को काफी फेवरेट माना जा रहा  था, लेकिन पहले हाफ में कैमरून ने काफी शानदार खेल दिखाया। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही। हालांकि, कोई भी टीम पहले हाफ में कोई भी गोल नहीं कर पाई। दूसरे  हाफ के शुरू होते ही स्विट्जरलैंड ने शानदार गोल कर 1-0 की बढ़त ले ली। 48 वें मिनट में एंबोलो ने शकीरी के बेहतरीन पास को गोल में बदल दिया। इसके बाद भी दोनों टीमें गोल करने की कोशिश करती रहीं, लेकिन किसी को भी सफलता नहीं मिली। एंबोलो का गोल निर्णायक साबित हुआ और स्विट्जरलैंड ने खुद को उलटफेर का शिकार होने से बचा लिया। 

इस मैच में स्विट्जरलैंड का गेंद पर नियंत्रण 51 फीसदी था तो कैमरून का नियंत्रण 49 फीसदी था। दोनों टीमों के खिलाड़ी दो-दो बार ऑफसाइड भी हुए। हालांकि, स्विट्जरलैंड ने 11 कॉर्नर हासिल किए, जबकि कैमरून की टीम को सिर्फ पांच कॉर्नर ही हासिल कर पाई। स्विट्जरलैंड के दो और कैमरून के एक खिलाड़ी को येलो कार्ड भी मिला। 

कैमरून ने गोल करने के आठ प्रयास किए। इनमें से पांच शॉट निशाने पर भी थे, लेकिन यह टीम कोई भी गोल नहीं कर सकी। स्विट्जरलैंड के गोलकीपर ने इस मैच में कई बेहतरीन बचाव किए। वहीं, स्विट्जरलैंड ने गोल करने के सात प्रयास किए। इनमें से तीन निशाने पर थे और एक में यह टीम गोल करने में सफल रही।

Uruguay Vs  South Korea मैच ड्रॉ रहा 

फीफा वर्ल्ड कप(FIFA World Cup 2022) के ग्रुप-एच में साउथ कोरिया ने Uruguay को गोलरहित ड्रॉ पर रोक लिया है। दोनों टीमें फुल टाइम के बाद भी कोई भी गोल नहीं कर सकीं। दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतुष्ट होना पड़ा। 

Uruguay की टीम अब 28 नवंबर को पुर्तगाल के खिलाफ और कोरिया की टीम भी इसी दिन घाना से मैच खेलेगी। Uruguay ने यह वर्ल्ड कप में आठवां मैच ड्रॉ खेला है। यह किसी भी टीम द्वारा इस टूर्नामेंट में तीसरा सबसे ज्यादा है। Uruguay से ज्यादा सिर्फ इंग्लैंड (11) और ब्राजील (9) ने ज्यादा ड्रॉ मैच खेले हैं। Uruguay की टीम के दो शॉट गोलपोस्ट से टकरा गए। यह 1990 के बाद Uruguay की टीम के साथ पहली बार हुआ है। 1990 में भी कोरिया रिपब्लिक के खिलाफ ही Uruguay के दो शॉट गोल पोस्ट से टकरा गए थे।

दोनों टीमों ने कुछ आसान मौके हाथ से गंवाए। आंकड़ों पर नजर डालें तो Uruguay ने मैच के दौरान 10 शॉट गोल पर Attempt किए। इनमें से सिर्फ एक शॉट ऑन टारगेट रहा। हालांकि, टीम कोई गोल नहीं कर सकी। वहीं, कोरिया ने सात शॉट Attempt किए। हालांकि, इस टीम का कोई भी शॉट ऑन टारगेट नहीं रह सका। Uruguay का बॉल Position पर  56 प्रतिशत और कोरिया का 44 प्रतिशत रहा। दोनों टीमों के एक खिलाड़ी को यलो कार्ड मिला। Uruguay के मार्टिन कैसरस और कोरिया के चो गुए सुंग को यलो कार्ड मिला।

पुर्तगाल ने घाना को 3-2 से हरा कर जीत हासिल की 

पुर्तगाल ने ग्रुप-एच के मुकाबले मे घाना को 3-2 से हरा दिया। इस रोमांचक मैच में हाफ-टाइम तक दोनों टीमो ने कोई भी गोल नहीं किया था। पांचों गोल दूसरे हाफ में आए। 65वें मिनट में पुर्तगाल के कप्तान रोनाल्डो ने मैच का पहला गोल दागा और इतिहास रच दिया। वह फीफा वर्ल्ड कप के पांचवें Edition में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए।

इसके बाद 73वें मिनट में घाना की ओर से कप्तान आंद्रे एयू ने गोल दाग घाना की वापसी करवाई । हालांकि, 78वें मिनट में जोआओ फेलिक्स और 80वें मिनट में राफेल लियाओ ने गोल दाग पुर्तगाल को 3-1 से आगे कर दिया। 89वें मिनट में घाना के ओसमान बुकारी ने गोल दाग घाना को मैच में वापस लाने की कोशिश की।

इंजरी टाइम में पुर्तगाल के गोलकीपर डिओगो कोस्टा ने बड़ी गलती की। वह गेंद छोड़ चुके थे, तभी घाना के खिलाड़ी विलियम्सन ने उनसे गेंद छीन ली, लेकिन पुर्तगाल के डिफेंडर्स की सूझबूझ के चलते गोल नहीं कर सके। इस गलती पर रोनाल्डो ने भी सर पकड़ लिया था।

हालांकि, गोल नहीं होने पर उन्होंने राहत की सांस ली। ऐसे में पुर्तगाल की टीम घाना को हराने में सफल रही। इस जीत के साथ पुर्तगाल की टीम ग्रुप-एच में तीन अंक लेकर शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, उरुग्वे और कोरिया रिपब्लिक के एक-एक अंक हैं। घाना की टीम सबसे नीचे चौथे स्थान पर है।

Brazil ने  Serbia को 2-0 से हराया   

फीफा विश्व कप 2022 में ब्राजील की टीम ने अपने पहले मैच में सर्बिया को 2-0 से हरा दिया। खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही ब्राजील की टीम ने पहले मैच में जीत के साथ शानदार शुरुआत की है, लेकिट टीम के मुख्य स्ट्राइकर नेमार की चोट ने सभी की काफी चिंता बढ़ा दी है। उनके टखने में चोट लगी है और टीम के डॉक्टर का कहना है कि स्कैन के बाद ही उनकी चोट की ग़ंभीरता का पता लगाया जा सकता है । 

सर्बिया के खिलाफ मैच में ब्राजील के लिए दोनों गोल रिचर्लिसन ने किए। उन्होंने नौ मिनट के अंदर दो गोल कर अपनी टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई। 

ग्रुप जी के मैच में ब्राजील की टीम लगभग एक घंटे तक गोल करने के लिए संघर्ष करती रही, लेकिन इसके बाद रिचर्लिसन ने दो गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई, जो निर्णायक साबित हुई। ब्राजील की टीम फीफा विश्व कप(FIFA world cup 2022) में लगातार 20वां मैच जीती है। अब यह टीम फाइनल मुकाबला जीतकर 20 साल बाद फिर चैंपियन बनना चाहेगी।

आज खेले जाने वाले Matches  

Group B: Wales vs Iran (Ahmed bin Ali Stadium, Al Rayyan; kick-off 10am)

Group A: Qatar vs Senegal (Al Thumama Stadium, Al Khor; kick-off 1 pm)

GroupA: Netherlands vs Ecuador (Khalifa International Stadium, Al Rayyan;      kick-off 4 pm)

Group B: England vs USA (Al Bayt Stadium, Al Khor; kick-off 7 pm)

Check This : India team for Bangladesh tour match: बांग्लादेश दौरे के लिए टीम इंडिया में किये गए बड़े बदलाव, दो बड़े स्टार Player दौरे से हुए बाहर

Click to comment

Trending

Exit mobile version