जापान टीम ने जीत तो हासिल की पर टीम स्पेन से गोल के अंतर में पीछे रह गई और तीसरे स्थान पर रही। जर्मनी और स्पेन के चार-चार अंक थे। 2018 के बाद जर्मनी लगातार दूसरी बार ग्रुप दौर से बाहर हो गया। (Germany out of fifa world cup 2022)
चार बार की चैंपियन टीम जर्मनी FIFA World Cup 2022 के ग्रुप-ई के मुकाबले में कोस्टारिका के खिलाफ 4-2 से जीतने के बाद भी टूर्नामेंट से बाहर हो गई। जर्मनी को नॉकआउट में पहुंचने के लिए जीत के साथ बेहतर गोल अंतर की भी जरूरत थी। टीम ने जीत तो हासिल की पर टीम स्पेन से गोल अंतर में पीछे रह गई और तीसरे स्थान पर रही। जर्मनी और स्पेन के चार-चार अंक थे। 2018 के बाद जर्मनी लगातार दूसरी बार FIFA World Cup 2022 ग्रुप दौर से ही बाहर हो गया। जर्मनी के लिए ग्रेब्री (10वां मिनट), काई हावर्टज (73वां और 85वां), फुलक्रुग (89वां) ने गोल दागे। वहीं, कोस्टारिका के लिए तेजेदा (58वां) और जुआन (70वां) ने गोल किए।
जापान जीत के और स्पेन हारकर भी गोल अंतर से अगले दौर में (germany out of fifa world cup 2022)
जापान ने FIFA World Cup 2022 के ग्रुप ई में स्पेन को 2-1 से हराकर अंतिम-16 टीमों के नॉकआउट दौर में प्रवेश कर लिया। स्पेन अल्वेरा मोराटा के गोल से 1-0 से आगे थी लेकिन रितसु (48वां मिनट) के गोल से जापान ने 1-1 की बराबरी कर ली। तनाका (51वां) के गोल से उन्होंने 2-1से बढ़त भी हासिल कर ली। स्पेन-जर्मनी के बराबर 4 अंक थे पर स्पेन ने नौ गोल किए जबकि उसके खिलाफ 3 हुए थे। जर्मनी ने 6 गोल किए और 5 उसके खिलाफ हुए। ऐसे में स्पेन का गोल अंतराल बेहतर था।
Read This: FIFA World Cup 2022: अर्जेंटीना ने पोलैंड को 2-0 से हरा कर जित का आंनद लिया, दोनों टीमें अंतिम-16 में जा पहुंचीं, सऊदी अरब-मैक्सिको FIFA World Cup से बाहर